मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम कुमार गौरव ने मंगलवार को फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों को फॉर्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी का कार्य मिशन मोड में सम्पन्न करने का निर्देश दिया। सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंडों के वरीय नोडल पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त को क्षेत्रीय अधिकारियों के माध्यम से किसान के बीच जन-जागरूकता अभियान चलाने को कहा।उन्होंने एग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्यों में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने एवं लंबित आवेदनों को शीघ्र निष्पादित करने के लिए विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि पूरे अभियान के केंद्र बिंदु किसान हैं। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: फॉर्मर रजिस्ट्री : जिला के सभी ग...