Muzaffarpur News: फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 50 हजार लूटे
मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। थाना क्षेत्र के महदेयां सड़क पर शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार भिड़ाकर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के सीएसओ से 50 हजार रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते लुटेरे फरार हो गए। किस्त की वसूली कर फाइनेंसकर्मी बाइक से लौट रहे थे। इस संबंध में कंपनी के कर्मी अभिषेक कुमार ने मीनापुर थाना में आवेदन दिया है। बताया कि तीनों लुटेरे ओवरटेक कर बाइक रोकवाया। विरोध करने पर हथियार भिड़ा दिया। इसके बाद 50 हजार रुपए लेकर भाग गए। थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि घटना सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.