मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। कचहरी परिसर में फर्जी ज्यूडिशियल स्टांप बेचने के तीनों आरोपितों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट से जमानत मिल गई है। आरोपितों में मुरारी कुमार,प्रभात चौधरी व राजेश कुमार शामिल हैं। तीनों को बीते 21 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले सीजेएम के कोर्ट ने तीनों की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...