मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। सहयोग पोर्टल पर शिकायत आने के बाद प्राथमिक शिक्षा के सहायक निदेशक मो. शाहनवाज ने मीनापुर की एक महिला शिक्षक पर जांच के निर्देश दिये हैं। पोर्टल पर शिकायत की गई थी कि महिला शिक्षक 10 वर्षों से अधिक से फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रही है। सहायक निदेशक ने जिला शिक्षा अधिकारी को महिला शिक्षक के सारे प्रमाणपत्रों की जांच कराने का निर्देश दिया है। जांच की रिपोर्ट भी मांगी है। इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गयी है। विभाग में महिला शिक्षक से दस्तावेज मांगे जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...