मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान गिरफ्तार फर्जी बायोमेट्रिक कर्मी जयप्रकाश कुमार की जमानत अर्जी को सुनवाई के बाद गुरुवार को एसीजेएम-आठ राधेश्याम के कोर्ट ने खारिज कर दिया। इससे पहले कोर्ट ने आईओ सह मिठनपुरा थाना के दारोगा को कोर्ट ने केस डायरी पेश करने का निर्देश था।जयप्रकाश जमुई जिला के तेलियाडीह गांव का रहने वाला है। उसे चैपमैन हाईस्कूल परीक्षा केंद्र से 28 जून को गिरफ्तार किया गया था। वह फर्जी बायोमेट्रिक कर्मी बनकर केंद्र में प्रवेश कर रहा था। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्त बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन व वीडियोग्राफी करने वाले को शक हो गया। यह भी पढ़ें- पेपर लीक मामले में रौशन कुमार को अग्रिम राहत नहीं जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया। पूछताछ में उसने परीक्षा में फर्जीवाड़ा ...