Muzaffarpur News: फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के आरोपित के विरुद्ध चार्जशीट
मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। गैर सरकारी वेबसाइट से फर्जी तरीके से प्रमाणपत्र बनाने के आरोपित सरैया थाना के माधोपुर चकदी गांव के विपिन कुमार के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। वह इस वेबसाइट से फर्जी तरीके से आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, आवासीय सहित अन्य प्रमाणपत्र बनाता था। साइबर क्राइम सिक्यूरिटी यूनिट पटना की सूचना पर साइबर थाना की पुलिस ने दस मई को उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया था। इससे पहले इसी तरह का फर्जीवाड़ा करने वाले औराई थाना के धरहरवा पर्री टोला के शिवम कुमार, राजू कुमार व सीतामढ़ी के भिठ्ठा थाना के श्रीखंडी भिठ्ठा के अनुराग झा को सात मई को साइबर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन तीनों के विरुद्ध भी साइबर थाना की पुलिस कोर्ट में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.