मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। फर्जी ईमेल से बीआरए बिहार विवि के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय और विवि प्रशासन की शिकायत की गई है। यह शिकायत राष्ट्रपति सहित कई विभागों से की गई है। इसमें कुलपति और विवि प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें एलएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य प्रो. सुनीती पांडेय के नाम का इस्तेमाल किया। मामला सामने आने के बाद एलएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य ने इसका खंडन किया और खुद राष्ट्रपति को मेल कर कहा उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर ईमेल भेजा गया है।उधर, पूर्व प्राचार्य के खंडन के बाद विवि प्रशासन ने शुक्रवार को साइबर पुलिस के एसपी को पत्र लिखा और इस मामले में जांच करने की मांग की है। एसपी को भेजे पत्र में विवि प्रशासन ने कहा है कि फर्जी ईमेल से कुलपति और विवि प्रशासन के खिलाफ दुष्प...