मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। फकुली थाना पुलिस ने मंगलवार को एनएच 22 पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान शराब के साथ तीन और गांजा लोड एक वाहन को जब्त किया गया। साथ ही एक गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर वैशाली जिले के राघोपुर निवासी अभिषेक कुमार है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।थाने कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि फकुली चेक पोस्ट के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम ने 4010 लीटर विदेशी शराब के साथ एक ट्रक, पिकअप और कार को जब्त किया। पुलिस को देख तीनों चालक वाहन छोड़ फरार हो गए। वहीं, हाजीपुर जा रही थार से 60 किलो गांजा बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: कार में छिपाकर ले जा रहे थे 323.7 लीटर विदेशी शराब, चालक गिरफ्तार पुलिस टीम थार सवार अभिषेक को गिरफ्तार किया।...