Muzaffarpur News: फकुली में बालू लोड कंटेनर होटल में घुसा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। फकुली थाना क्षेत्र के बलिया में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे बेकाबू हाइवा होटल में घुस गया। होटल में सो रहे संचालक चंदन कुमार के पिता प्रमोद सिंह बाल-बाल बच गए। हाइवा पर बालू लोड था। हादसे में चालक का पैर टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को अस्पताल पहुंचाया। होटल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। होटल संचालक ने बताया कि करीब दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फ्रिज, टेबल, कुर्सी, काउंटर, बर्तन आदि क्षतिग्रस्त हो गए। होटल पूरी तरह से मलबा में तब्दील हो गया। ग्रामीण गणेश कुमार, सन्नी कुमार, संतोष सिंह आदि ने बताया कि आवाज सुनकर भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर दंग रह गए। फकुली पुलिस ने बताया कि चालक की पहचान नहीं हुई है। हाइवा जब्त कर लिया गया है। हाइवा के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.