Muzaffarpur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, आठ दिन पूर्व हुआ था प्रेम विवाह
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मिश्रा टोला में सोमवार की दोपहर करीब चार बजे युवक विकास कुमार (18) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। कमरे में फंदे से लटका उसका शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही काजी मोहम्मदपुर थानेदार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान एफएसएल को भी बुलाया गया। फिलहाल टीम जांच और पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। जानकारी के मुताबिक, विकास मूल रूप से पूसा रोड का रहने वाला है। गन्नीपुर मिश्रा टोला स्थित एक मकान में मां और सौतेले पिता के साथ किराए पर रहता था। शादी के बाद पत्नी भी रह रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि विकास आठ दिन पहले ही पड़ोस के मोहल्ले की एक लड़की से लव मैरेज किया था। शादी के बाद से पत्नी से लगातार विवाद हो रहा था। पड़ोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.