मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बिहार विश्वविद्यालय के पीजी इतिहास विभाग के प्रो वीरेंद्र कुमार सिंह को एस आर ए पी कालेज बारा चकिया का प्राचार्य बनाया गया है। इससे पहले प्रो वीरेंद्र कुमार सिंह ने इतिहास विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इतिहास विभाग का नया अध्यक्ष प्रो संजय कुमार सुमन के बनाए जाने की चर्चा है। हालांकि अब तक नए अध्यक्ष की अधिसूचना जारी नहीं हुई है। प्रो सुमन अभी पश्चिम चंपारण जिले में एक राजकीय डिग्री कालेज में प्राचार्य हैं ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...