Muzaffarpur News: प्रेमी की प्रताड़ना से तंग महिला पहुंची नगर थाना
मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ रविवार को थाने में आवेदन दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह जवाहरलाल रोड में ठेला लगाकर चाय बेचती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात जवाहरलाल रोड के ही एक युवक से हुई। दोनों के बीच प्रेम हुआ और वे लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहने लगे।पीड़िता का आरोप है कि शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, पर बाद में आरोपित का व्यवहार बदल गया। वह कोई काम-धंधा नहीं करता और उसकी कमाई पर मौज करता है। साथ ही उससे मारपीट और गाली-गलौज करता है। पीड़िता ने बताया है कि आरोपित उसके कमाए पैसे चुराकर शराब पीता है। पीड़िता का आरोप है कि अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। इसपर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह कहता है कि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.