Muzaffarpur News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी सहित दो युवकों को बांधकर पीटा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: सकरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी एवं उसके दोस्त को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों को लीची बागान में ले जाकर पेड़ में बांधकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोतीपुर थाने के अमर कुमार और श्याम बिहारी को भीड़ से अलग कर पीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक से तंग होकर परिजनों ने किशोरी को ननिहाल भेज दिया था। करीब एक महीने से किशोरी ननिहाल में रह रही है। इस बीच प्रेमी अपने दोस्त के साथ किशोरी से मिलने पहुंच गया। भनक लगने पर ग्रामीणों ने दोनों युवक को पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.