मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो जिले के गायघाट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टी 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है।वायरल वीडियो में कई लोग एक युवक की जमकर पिटाई करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रेमी और प्रेमिका एक ही गांव के हैं और दो दिन पूर्व प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। बाद में प्रेमी को पोल में बांध दिया गया। जन प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इसको लेकर गायघाट थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। गायघाट पुलिस ने बताया कि मैठी इलाके का वीडियो बताया जा रहा है। किसी पक्ष ने मारपीट की शिकायत नहीं की है।...