मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। कथैया थाना क्षेत्र के धनौती में प्रेमिका को घर में रखने के विरोध पर युवक ने पत्नी की पिटाई कर दी। इस संबंध में पीड़िता ने पति राजाबाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार ओमपुकार प्रिय ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...