Muzaffarpur News: प्रेमचंद के साहित्यिक योगदान को किया याद
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: कांटी। कांटी साहित्य भवन में गुरुवार को नूतन साहित्यकार परिषद के तत्वाधान में पुण्यतिथि पर मुंशी प्रेमचंद को याद किया गया। साहित्यकारों एवं उपस्थित लोगों ने प्रेमचंद के साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। परिषद के अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह चंद्र ने कहा कि प्रेमचंद ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज के वंचित, शोषित और संघर्षशील वर्ग की समस्याओं को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया है। स्वराजलाल ठाकुर ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य हमें सामाजिक विषमता और अन्याय के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में परशुराम सिंह, चंद्रकिशोर चौबे, रामेश्वर महतो, नंदकिशोर ठाकुर, रामेश्वर सिंह, रजनीश कुमार, महेश कुमार, प्रकाश कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.