Muzaffarpur News: प्राधिकार ने बार लाइब्रेरी को सौंपी कानून की नौ किताबें
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी के लिए कानून की नौ किताबें सौंपी गई हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद ने बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व महासचिव सचिदानंद सिंह को ये किताबें सौंपी। मौके पर अधिवक्ता प्रमोद दिलावरपुरी भी मौजूद थे। वहीं, विनोद कुमार सिंह ने भी नए पुराने कानूनों की तुलना वाली पॉकेट बुक सभी को दिया। एसोसिएशन के महासचिव ने बताया कि कानून की इन किताबों से अधिवक्ताओं को लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.