मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच के एमसीएच में रविवार को प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजन डॉक्टर और नर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। हंगामे की सूचना पर मेडिकल ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका राखी कुमारी गायघाट थाने के मैठी गांव की निवासी थी। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर ने अगर समय पर खून चढ़ाया जाता तो जान बच सकती थी। परिजनों ने नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों पर अवैध रूप से पैसे वसूलने का भी आरोप लगाया।सूचना पर स्वास्थ्य प्रबंधक प्रभात कुमार और मेडिकल ओपी प्रभारी पिंटू कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नर्सिंग होम में युवक की मौत के बाद थमाया दो लाख का बिल, हंगामा इसके बाद शव को...