Muzaffarpur News: प्रसाद हॉस्पिटल की फिर हुई जांच
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को प्रसाद हॉस्पिटल की फिर से जांच की। इससे पहले बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ओपीडी, डायलिसिस और इमरजेंसी का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल में सब कुछ सही पाया गया।सूत्रों ने बताया कि प्रसाद हॉस्पिटल प्रबंधन ने न्यायालय में याचिका दायर की है, जिसमें अस्पताल की सेवाओं को शुरू कराने का आग्रह किया है। इसी याचिका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की जांच की। जांच के दौरान इमरजेंसी, ओपीडी और डायलिसिस मानक के अनुसार मिले। हालांकि, प्रसाद हॉस्पिटल में बुधवार को हुई जांच की रिपोर्ट अभी तैयार नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: जीवन रक्षक प्रणाली हटने से हुई, मरीजों की मौत : स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.