Muzaffarpur News: प्रवासी मजदूर के घर चोरी मामले में एक धराया, गहने बरामद
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं.। जजुआर थाना क्षेत्र के धुबौली गांव में प्रवासी मजदूर के बंद घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी के गहने के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया गया है।एसडीपीओ पूर्वी-एक अलय वत्स ने बुधवार को बताया कि गांव निवासी प्रेमशीला देवी पूरे परिवार के साथ घर बंद करके बीते पांच मई को मजदूरी के लिए देहरादून गई थी। बीते 21 अक्टूबर को जब वह परिवार के साथ लौटी तो घर में चोरी हो चुकी थी। उसने 35 भर चांदी की हसुली, पायल आदि और एक भर सोने के गहने की चोरी की एफआईआर कराई थी। इसके बाद पीड़िता ने ग्रामीण एसपी को अपनी पीड़ा सुनाई। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव के ही लालबाबू को पकड़कर चांदी की हसुली बरामद कर ली। बताया कि मामले में लालबाबू कुमार, दीपक कुमार, विक्रम महतो, अजीत कुमार व ओम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.