मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अनुदानित इंटर कॉलेजों में प्रबंध समिति का गठन नहीं होने के कारण सैकड़ों छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन फंस गया है। प्रभार के विवाद में बच्चों के भविष्य पर संकट आ गया है।

प्रबंध समिति का विवाद जिले में दर्जनों कॉलेजों में प्रबंध समिति का विवाद चल रहा है। इस विवाद में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन फंसा है। तदर्थ समिति बनने के बाद भी मामला नहीं सुलझ रहा है। अनुदानित कॉलेजों में इंटर के सबसे अधिक विद्यार्थी हैं। अनुदानित इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के माध्यम से ही सभी काम होते हैं। इसमें शासी निकाय के अध्यक्ष के तौर पर कॉलेज के डोनर अधिकतम दो बार ही रह सकते हैं। पताही इंटर कॉलेज, नरमा इंटर कॉलेज समेत कई अनुदानित कॉलेज में प्रबंध समिति के बीच ही विवाद चल रह...