Muzaffarpur News: प्रभारी मंत्री ने गरीबनाथ मंदिर में किया हवन-पूजन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूबे के भूमि-सुधार एवं राजस्व मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल बुधवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा का षोडशोपचार पूजन कर बिहारवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी पंडित बैजू पाठक एवं संत अमरनाथ ने पूजा कराई।डॉ. जायसवाल ने कहा कि बिहार उन्नति और प्रगति के नित नए आयाम छुए, इसी कामना के साथ बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने आया हूं। उन्होंने बाबा गरीबनाथ से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मौके पर भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार, पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी समेत दर्जनों भाजपा नेता मौजूद रहे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.