मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रधान डाकघर स्थित आधार सेवा केंद्र पिछले चार दिनों से बंद पड़ा है। इस कारण प्रतिदिन करीब तीन सौ लोग वापस लौट रहे हैं। वहीं, यहां आधार संबंधी कार्य नहीं होने से लोग अन्य केंद्रों की तलाश में कलेक्ट्रेट, अनुमंडल कार्यालय सहित अन्य जगहों पर भटकने को मजबूर है। प्रधान डाकघर पहुंचने पर लोगों को सदातपुर स्थित मुख्य आधार केंद्र जाने की सलाह दी जाती है।

स्मिता दुबे का अनुभव आमगोला से प्रधान डाकघर अपने बच्चे के आधार कार्ड में नाम सुधरवाने आई स्मिता दुबे ने बताया कि एक सप्ताह पहले स्लॉट बुक कराया था। लेकिन, दो दिनों से प्रधान डाकघर आकर वापस लौट रही है। अंत में उनको सदातपुर स्थित मुख्य आधार केंद्र जाने की सलाह दी गई। अब सदातपुर आने जाने में उनको ऑटो का अतिरिक्त 150 से 200 रुपये ख...