मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: सकरा। रामपुरकृष्ण पंचायत के पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुखिया विभा देवी की अध्यक्षता में पीएम आवास योजना को लेकर विशेष आमसभा हुई। इसमें आवास योजना की सूची को पंचायत कार्यालय भवन पर चिपकाया गया। सूची पढ़कर सुनाने के बाद कई लोगों ने अपना नाम सूची में दर्ज नहीं होने पर आपत्ति जताई साथ ही सूची में नाम दर्ज करने की मांग की। आमसभा में पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...