मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में नकली दूध के बने खाद्य पदार्थों खासकर मिठाईयों का बड़ा करोबार चल रहा है। इसकी पुष्टि हाल के दिनों में इससे संबंधित कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर हुए छापे की कार्रवाई से भी उजागर हुआ है। विशेषज्ञ इसके पीछे की वजह जिले में मांग की अपेक्षा दूध का उत्पादन कम होना बताते हैं। यह भी पढ़ें- Delhi News: अभियान: दूध, मावे और पनीर की बढ़ती मांग से पनप रहा मिलावटी खाद्य पदार्थों का कारोबार विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य दिनों में भी उत्पादन और मांग के बीच करीब 50 हजार लीटर का अंतर बना रहता है। यह अंतर त्योहारी सीजन के अलावा लग्न के समय 20 से 25 तक फीसदी बढ़ जाता है। इससे नकली दूध और मावा से बने खाद्य पदार्थों के कारोबार को बढ़ावा मिलता है। इस पर रोक लगाने वाले प्रशासनिक त...