Muzaffarpur News: प्रजापति समाज ने चलाया जनसंपर्क अभियान
मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष डॉ. रामनरेश पंडित के नेतृत्व में शनिवार को शहर में जनसंपर्क किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 23 अगस्त को पटना के एसके मेमोरियल हॉल में होने वाले आभार सह सम्मान समारोह के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया। शहर के हरिसभा चौक, आम गोला, अघोरिया बाजार, सदातपुर, चैनपुर, पताही में सम्पर्क अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष और जिला सचिव दिनेश्वर पंडित ने बताया कि नवनिर्वाचित एमएलसी शिवरानी देवी प्रजापति एवं शीला पंडित के सम्मान में यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। जनसम्पर्क अभियान में जिला सचिव दिनेश्वर पंडित, प्रहलाद पंडित, गणेश पंडित, पप्पू कुमार, रामनाथ पंडित, दीपू कुमार, हरि किशोर, सुरेन्द्रनाथ, मोहन पंडित, बब्लू कुमार आदि थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.