मुजफ्फरपुर, नवम्बर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड के प्रमुख मो. अफजल आलम ने इस वर्ष 28 फरवरी को औराई में चार करोड़ की 104 डिसमिल भूमि रजिस्ट्री कराई। इस जमीन की कीमत बाजार से कम दर्शाई गई है। इसकी खरीद में उसके साथ शफी अहमद मेराज शेख व एहतशाम हुसैन भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- 125 बीघा जमीन, 73.5 लाख कैश; बिहार-झारखंड के माफिया यादव भगत पर EOU का शिकंजा, 4 गिरफ्तारईओयू की जांच और एफआईआर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने 18 नवंबर को प्रमुख के ठिकाने पर छापेमारी की थी। ईओयू ने उसके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में ईओयू ने दिल्ली व सीतामढ़ी में कीमती भूखंड खरीदने व उसका उपयोग प्रमुख के परिजनों के द्वारा करने का उल्लेख किया है। ईओयू ने प्रखंड प्रमुख के पांच वर्ष ...