मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिटी। शारदीय नवरात्र के समापन पर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। औराई में 35 जगहों पर पूजा हुई थी, जिनमें 34 प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को लखनदेई, बागमती नदी और सरोवरों में किया गया। कटरा में विजयादशमी पर धनौर पूजा समिति का विसर्जन आकर्षण का केंद्र रहा। करीब 25 हजार श्रद्धालु 5 किमी पैदल कंधे पर प्रतिमा लेकर चामुंडा मंदिर स्थित बागमती-लखनदेई संगम पहुंचे। दोनों तटों पर 50 हजार से अधिक लोगों ने माता के अंतिम दर्शन किए। मोतीपुर और कुढ़नी में भी विसर्जन के साथ भंडारे का हुआ। मुशहरी में शक्ति और मातृ पूजन की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा का पूजन पर्व हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मड़वन में माता की प्रतिमाओं क...