मुजफ्फरपुर, नवम्बर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आगामी दिसंबर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में यातायात पुलिस और जिला परिवहन विभाग से जुड़े चालानों का निपटारा भी होना है। इसको लेकर सभी चालानों के सत्यापन का काम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में 7 से 11 दिसंबर के बीच होगा, ताकि सत्यापित चालान के विरुद्ध लगाई गई जुर्माने की राशि वसूलने की अदालती प्रक्रिया पूरी की जा सके।

लंबित चालानों का होगा सत्यापन जिला परिवहन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पूरे जिले में 2019 से अभी तक कुल आठ लाख 21 हजार चार सौ 28 चालान नियमों का उल्लंघन को लेकर काटे गए थे। इनमें से अभी भी पांच लाख 77 हजार सात सौ 59 चालानों के विरुद्ध एक अरब सात करोड़ 29 लाख 42 हजार एक सौ 52 रुपये की वसूल की जानी है। ऐसे में परिवहन विभाग सहित...