Muzaffarpur News: पोषण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। प्रखंड की भदई पंचायत के डकरामा गांव में बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 108 पर पोषण दिवस कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने की। इस दौरान मंत्री ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया। वहीं, बीडीओ रजनीश शंकर झा ने उपस्थित लोगों को बाल विकास परियोजना की ओर से जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुभाष कुमार शर्मा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रोशन कुमार शर्मा, रामवृक्ष बेनीपुरी, मनोज कुमार मिश्रा, नवीन कुमार, संतोष कुमार, सेविका कंचन कुमारी, आशा रानी कुमारी, कुमारी रीना आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.