Muzaffarpur News: पोलियो की दवा खिलाने का अभियान 22 से चलेगा
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए 22 से 26 नवंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 29 नवंबर को स्ट्रे राउंड आयोजित होगा। अभियान के तहत साढ़े आठ लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके पांडेय ने सभी सीएचसी और पीएचसी के प्रभारियों को अभियान की तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है। इसके लिए टीकाकरण टीमों की तैनाती, घर-घर पहुंच और अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया है। वहीं, 29 नवंबर को होने वाले स्ट्रे राउंड में उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, जो मुख्य अभियान के दौरान छूट गए होंगे। विभाग का जोर निर्धारित लक्ष्य के शत-प्रतिशत हासिल करने पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.