मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: गोरौल। थाना क्षेत्र के हरपुर अड़रा गांव में बुधवार की सुबह पोखर में डूबने से पांच साल के मासूम की मौत हो गई। मृतक हरपुर अड़रा निवासी मो. आलम का पुत्र मो. इबरान था। बताया जाता है कि मो. इबरान के दादा मो. खुर्शीद खेत में परवल तोड़ने गए। उसके पीछे-पीछे इबरान भी चला गया। खेत से कुछ दूर पहले पोखर किनारे पहुंचने पर इबरान का पैर फिसल गया, जिससे वह पोखर में गिर गया। कुछ देर बीतने पर मां ने इबरान को नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की। इस बीच ग्रामीणों ने पोखर में उपलाता शव देखा। ग्रामीणों ने शव को पोखर से बाहर निकाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...