Muzaffarpur News: पोखर में डूबने से किशोर की मौत
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुपना चौर में सोमवार को ईंट भट्ठा के समीप पोखर में नहाने उतरे 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक गोरीगामाडीह निवासी उमेश पासवान का पुत्र आकाश कुमार था। वह अशोक पासवान का नाती था और ननिहाल में ही रहता था। बताया जाता है कि आकाश बकरी चराने के लिए सुपना चौर की ओर गया था। इसी दौरान पोखर में नहाने लगा। गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखर से निकाला गया। सूचना पर पहुंची अजीजपुर व सरैया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.