मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता राज्य के 67 शहरी पीएचसी पर चल रहे पॉलीक्लीनिक पर टेलीमेडिसिन सेवा शुरू होगी। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसका फैसला किया है। मुजफ्फरपुर में अघोरिया बाजार और बालूघाट पीएचसी में पॉलीक्लीनिक का संचालन हो रहा है।स्वास्थ्य विभाग ने सभी पॉलीक्लीनिक पर टेलीमेडिसिन सेवा शुरू करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। विभाग का कहना है कि शहरी पीएचसी पर टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू होने से शहरी क्षेत्र और स्लम एरिया के मरीजों को काफी फायदा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...