Muzaffarpur News: पॉलिटेक्निक में रोजगार क्षमता बढ़ाने को नि:शुल्क प्रशिक्षण
मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरकारी पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों में कौशल विकास एवं रोजगार क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से नॉर्थ साउथ फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम अगस्त के द्वितीय अथवा तृतीय सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। संस्थान के प्राचार्य डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप ज्ञान, व्यावहारिक कौशल तथा रोजगारोन्मुखी दक्षताएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि सरकारी पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.