Muzaffarpur News: पॉक्सो एक्ट के बारे में ग्रामीणों को किया जागरूक
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। एसकेजे लॉ कॉलेज ने बुधवार को कुढ़नी प्रखंड के गौसी भगीरथ गांव में पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देने के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया। इसका उद्देश्य ग्रामीण समाज, अभिभावकों एवं किशोर-किशोरियों को बाल यौन अपराधों से संबंधित कानून, बच्चों के अधिकार तथा कानून के सही उपयोग के प्रति जागरूक करना था। संचालन करते हुए कॉलेज के निदेशक जयंत कुमार ने कहा कि कानून की जानकारी और सामाजिक जागरूकता ही बाल अपराधों की रोकथाम का मजबूत आधार है। कॉलेज की एनएसएस इकाई के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. एसपी चौधरी ने एक्ट की विभिन्न धाराओं में निहित तथ्यों के बारे में बताते हुए कहा कि यह कानून अव्यस्क बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और पोर्नग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा करता है। डॉ. बीएम आजाद, डॉ. राय अमिताभ सहाय, डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.