मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: औराई। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के आरोपित सहित 10 वारंटियों को मंगलवार रात गिरफ्तार किया। इसमें से सात को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पॉस्को एक्ट में फरार आरोपित को राजस्थान के पाली-जोधपुर से गिरफ्तार किया गया। वह बंसतपुर गांव निवासी राजा कुमार उर्फ राजाराम (21) है। उसके गिरफ्तार करने वाली टीम में सलीमुद्दीन फरीदी एवं हरेंद्र कुमार शामिल थे।उधर, पुलिस ने अभियान चला नौ वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। इसमें से तीन को रिकॉल के आधार पर छोड़ दिया गया है। बाकी गिरफ्तार छह लोगों में महुआरा निवासी अनिल राम, अतरार निवासी राम सेवक साह एवं अशोक ठाकुर, पररी धरहरवा गांव निवासी श्रीप्रसाद साह तथा पररी निवासी प्रमोद झा और रोशन झा शामिल हैं। यह भी पढ़ें- ट्रेन से चोरी हुए मासूम ...