मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोठियां निवासी शंभू सहनी की गोली मारकर हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया है। पैसे के लेनदेन और नशा करने के विवाद में बदमाशों ने शंभू की हत्या की थी। एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि केस दर्ज कर एक टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो नामजद आरोपित राजा कुमार व पप्पू चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में हत्या में संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि 26 अगस्त को शंभू सहनी का एनटीपीसी के लैगून के पास झाड़ी में शव मिला था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: शंभू सहनी हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार पत्नी सुनीता देवी के बयान पर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया था। सुनीता देवी ने पु...