मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नरगी जीवनाथ पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। शुक्रवार को दिनेश सिंह, गुड्डू कुमार सिंह एवं विजय कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। प्रबंधकारिणी समिति सदस्य पद के लिए विभिन्न कोटियों को मिलाकर कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 19 और 21 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। 23 सितंबर को अभ्यर्थिता वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा 30 सितंब...