मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: सकरा। रामपुरकृष्ण पंचायत के पैक्स अध्यक्ष उदयशंकर शर्मा के पुत्र के साथ सोमवार को तीन बदमाशों ने मारपीट की। इस बीच ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष की पत्नी सबिता देवी ने सकरा थाना में आवेदन दिया है। बताया कि तीनों युवक पति को खोजते हुए पहुंचे। पति के नहीं मिलने पर पुत्र के साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो युवक भाग गए। सकरा पुलिस ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है। छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...