मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जिला सहकारिता विभाग के अधिकारी पैक्सों के पास बकाया पड़े धान को मिलों तक पहुंचाने की कवायद में जुट गए हैं। इसको लेकर जिला सहकारिता पदाधिकारी (डीसीओ) प्रशांत कुमार और जिला प्रोक्योरमेंट पदाधिकारी प्रवीण कुमार विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर रहे हैं। वे पैक्स अध्यक्षों से मिलकर बकाया धान को मिलों तक पहुंचाने को कह रहे हैं।दोनों पदाधिकारियों ने पिछले दो दिनों में छह प्रखंडों का दौरा कर रहे हैं, ताकि निर्धारित तिथि 31 जुलाई तक खरीदे गए धान को मिलों तक पहुंचाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। डीसीओ ने पैक्सों अध्यक्षों को ऐसा नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज कराने सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: धान घोटाला : तीन करोड़ से अधिक के धान दबाए बैठे हैं पैक...