मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पे आईडी नहीं होने के कारण शिक्षकों का टीए लटक गया है। सेवाकालीन प्रशिक्षण में आने वाले शिक्षकों को टीए की राशि मिलनी है। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद की संयुक्त निदेशक सुषमा कुमारी ने इसे लेकर मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों के डीईओ को निर्देश जारी किया है।सरकारी स्कूलों में कार्यरत सभी शिक्षकों का सेवाकालीन प्रशिक्षण कराया जा रहा है। प्रशिक्षण में सभी शिक्षकों को नियमानुसार टीए देने का प्रावधान है। इसके लिए शिक्षकों का पे आईडी होना अनिवार्य है। संयुक्त निदेशक ने निर्देश दिया है कि जिन शिक्षकों के पास पे आईडी नहीं है, उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक की छायाप्रति होना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: 28 हजार शिक्षकों को मास्टर डाटा बनने के बाद मिलेगा वेत...