Muzaffarpur News: पेड़ के नीचे नवजात बच्ची को छोड़ा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की खबड़ा गुमटी के पास रेलवे ट्रैक किनारे शुक्रवार सुबह नवजात बच्ची मिली। जन्म के कुछ देर बाद ही उसे पेड़ के नीचे छोड़ दिया गया था। सुबह करीब 11 बजे काम पर जा रही महिलाओं ने रोने की आवाज सुनकर बच्ची को देखा। सूचना पर पहुंचे वार्ड पार्षद सनत कुमार और पुलिस ने बच्ची को सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे स्वस्थ बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.