Muzaffarpur News: पूर्व सैनिक सेवा परिषद का विस्तार, शशिभूषण बने अध्यक्ष
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने संगठन विस्तार के तहत रविवार को माधोपुर में मुजफ्फरपुर पूर्वी शाखा का गठन किया। इसको लेकर पूर्व वायु सैनिक एवं सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक शशि भूषण त्रिवेदी के आवास पर हुई बैठक में उनको सर्वसम्मति से शाखाध्यक्ष और उमेश मिश्रा को सचिव मनोनीत किया गया।इस दौरान पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं के साथ उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। परिषद के जिला संयोजक मनोज कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह और जिला सचिव बीरेंद्र कुमार ने पेंशन, पारिवारिक पेंशन, जीवन प्रमाणपत्र सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में सदस्यों ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए मिलकर काम करने तथा संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.