Muzaffarpur News: पूर्व सैनिक के निधन पर संघ ने जताया शोक
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। पूर्व सैनिक संघ की जिला शाखा मुजफ्फरपुर एवं रामदयालु शाखा के तत्वावधान में सेवानिवृत्त हवलदार चंदेश्वर प्रसाद सिंह को तिरंगा सम्मान के साथ गुरुवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 69 वर्षीय हवलदार का मंगलवार को करंट लगने से निधन हो गया था। वह सेना सर्विस कोर एएससी से सेवानिवृत्त थे और पूर्व सैनिक संघ रामदयालु शाखा के सदस्य थे। उनका मूल निवास रामपुर बलरा था। वर्तमान में वे महादेव नगर, रामदयालु में अपना मकान बनाकर रहते थे। अंतिम विदाई के दौरान संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर सैन्य सम्मान दिया और पुष्पांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.