Muzaffarpur News: पूर्व सैनिक कपिलदेव ठाकुर को दी अंतिम विदाई
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। सरैया प्रखंड के सिवरी ऐमा गांव में सोमवार को पूर्व सैनिक कपिलदेव ठाकुर का हृदयाघात से निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। वर्ष 1997 में भारतीय सेना के आर्म्ड कोर से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके दो पुत्र भी पूर्व सैनिक हैं। पोता भारतीय सेना में है। उनके निधन की सूचना पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सरैया शाखा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उनके आवास पहुंचे। शाखा अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद सिंह, संरक्षक कुणाल किशोर और संयोजक रामनरेश सिंह के नेतृत्व में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इसके बाद शवयात्रा में शामिल होकर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पहलेजा घाट ले जाया गया। मौके पर रामसागर प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार, महेश प्रसाद सिंह, राम ललन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.