Muzaffarpur News: पूर्व वार्ड सदस्य के घर पर शराब तस्करों ने बोला हमला
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। चक्की जमालाबाद गांव में गुरुवार की रात हथियार से लैस शराब तस्करों ने वार्ड सात के पूर्व सदस्य हीरालाल सहनी के घर हमला कर दिया। इस दौरान जमकर तोड़फोड़ की गई। पीड़ित परिवार के सदस्य एक कमरे में बंद होकर जान बचाई। सूचना देने के तीन घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। पीड़ित हीरालाल सहनी ने बताया कि मुखिया नागेंद्र सहनी के साथ जमीन रजिस्ट्री संबंधी जानकारी के लिए मोतीपुर गए थे, जो गेहुआ चक के एक शराब तस्कर को नागवार गुजरा और हथियार से लैस करीब दो दर्जन लोगों के साथ घर पर हमला बोल दिया। गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ करने लगे। डर कर सपरिवार एक रूम में बंद हो गए। पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार पुलिस को मोबाइल पर घटना की सूचना देते रहे, लेकिन पुलिस नहीं आई। तीन घंटे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.