Muzaffarpur News: पूर्व मंत्री ने संतोषी मां मंदिर के जीर्णोद्धार का लिया जाएजा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा रविवार को पुरानी धर्मशाला चौक स्थित संतोषी माता मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य और सावन की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की सराहना करते हुए कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद मंदिर भव्य रूप में दिखेगा। उन्होने जीर्णोद्धार कार्य में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इससे पहले मंदिर आने पर पुजारी ने पूर्व मंत्री को माता की चुनरी ओढ़ा कर स्वागत किया। मौके पर अनिल सिन्हा, चंदन कुमार, रामबाबू सुमन, प्रणव भूषण, भोला चौधरी, रामबाबू शिवा, संतोष कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.