मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के नवल किशोर नगर में पांच माह पहले पूर्व कुलपति की पुत्री सह शिक्षिका से छीनी गई सोने की चेन को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को बरामद चेन पीड़िता को सौंप दी गई। अपनी खोई हुई चेन वापस पाकर पीड़िता ने राहत की सांस ली। हालांकि उसमें लगा डायमंड गायब रहने पर दुख जताया।

घटना का विवरण घटना विगत 19 फरवरी की शाम की है। शिक्षिका रीमा कुमारी जब स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रही थीं, तभी उनके घर के पास ही बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। इस संबंध में पीड़िता ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चेन बरामदगी के लिए एसडीपीओ विनीता सिन्हा के नेतृत्व में विशेष टीम ...