मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुंदर सराय गांव के वार्ड-12 में बुधवार की रात पूर्व की रंजिश में एक गुट के लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। जख्मी विश्वनाथ राय की पत्नी मीना देवी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में पीड़िता ने शिवनाथ राय, राजेंद्र राय समेत चार के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति परदेस में रहकर मजदूरी करते हैं। वह घर पर अकेली रहती हैं। घटना की रात आरोपित अचानक दरवाजे पर आ धमके। गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट की। पीड़िता ने घर का बिजली कनेक्शन काटने का आरोप लगाया है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...